{"_id":"672db2f6a170aabcf404f6bb","slug":"poster-war-in-kashi-rahul-gandhi-became-arjun-and-akhilesh-yadav-became-krishna-assembly-election-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में पोस्टर वार : अर्जुन बने राहुल तो अखिलेश बने कृष्ण, विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेता ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में पोस्टर वार : अर्जुन बने राहुल तो अखिलेश बने कृष्ण, विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेता ने कही ये बात
Fri, 08 Nov 2024 12:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:13 PM IST
सार
Varanasi News : समाजवादी छात्र सभा की ओर से जारी यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में महाभारत का श्लोक यदा यदा हि धर्मस्य... भी लिखा हुआ है। पोस्टर बनवाने वाले सपा कार्यकर्ता ने इसे विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़ा है।
विज्ञापन
कचहरी पर लगा सियासी पोस्टर हो रहा वायरल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही भारत के नक्शे पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी क्रम में इंडी गंठबंधन के नेता यानी कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अखिलेश यादव का भी एक पोस्टर जारी हुआ है।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा के महानगर प्रवक्ता आलोक सौरभ ने यह पोस्टर शहर में लगवाया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन और अखिलेश यादव को कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है। महाभारत का दृश्य और रथ पर सवार राहुल-अखिलेश रणभूमि में दिख रहे हैं। इस पोस्ट के बारे में आलोक सौरभ ने बताया कि प्रदेश में 2017 से 2017 तक जो विकास की लहर थी, वह दोबारा आनी चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि इस पोस्टर के जरिए विधानसभा चुनाव 2027 को दर्शाया गया है। बताया कि साप शासन में लोग खुशहाल थे। एक्सप्रेसवे बनवाए गए थे, इस विकास को ध्यान में रखते हुए मैंने यह पोस्टर लगवाया है। इस बार भी गठबंधन के साथ हम विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। अखिलेश यादव जब तक चाहेंगे तब तक राहुल गांधी हमसे जुड़े रहेंगे। वहीं, इस पोस्टर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। सपा से 27 का सत्ताधीश अभियान की शुरुआत की है तो भाजपा की तरफ से भी चुनावी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन