फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poster of AIMIM chief Owaisi burnt in Varanasi slogans of Murdabad raised

Varanasi News: वाराणसी में फूंका गया AIMIM चीफ ओवैसी का पोस्टर, मुर्दाबाद के लगे नारे, जानें- क्या है मामला

Sat, 29 Jun 2024 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 02:23 PM IST
सार

Varanasi News: फलिस्तीन के लिए ओवैसी का प्रेम देखकर युवाओं में नाराजगी है।

विज्ञापन
Poster of AIMIM chief Owaisi burnt in Varanasi slogans of Murdabad raised
वाराणसी मुख्यालय पर नारेबाजी करते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिला मुख्यालय पर शनिवार को एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ विभिन्न संगठनो के युवाओं नाराजगी जताई। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। संसद में शपथ के दौरान ओवैसी ने जय फलिस्तीन का नारा दिया था। इसी को लेकर युवाओं में नाराजगी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी का यह कृत्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 के खंड एक के खंड (घ) का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि यदि कोई संसद सदस्य किसी विदेशी राज्य के प्रति दृढ़ता निष्ठा प्रदर्शित करता है, अनुपालना स्वीकृत करता है तो यह उसके संसद सदस्यता को निरहरित करता है और यह कृत्य संसद सदस्य की सदस्यता समाप्त करने का आधार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में भारत के संविधान के अनुच्छेद 103 के खंड एक व खंड 2 में यह स्पष्ट प्रावधान दिया गया है कि यदि कोई संसद सदस्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 के खंड एक (घ) का उल्लंघन करता है तो उसकी संसद सदस्यता अनुच्छेद 103 के खंड एक व दो में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप भारत के महामहिम राष्ट्रपति को यह अधिकार होगा कि उसकी सदस्यता रद्द कर सकता है।

छात्रों ने कहा कि अनुच्छेद के अनुसार चुनाव आयोग से रिपोर्ट मंगाना हो तो उक्त प्रकरण के संबंध में तो वह चुनाव आयोग से रिपोर्ट प्राप्त करके असदुद्दीन ओवैसी की संसद सदस्यता समाप्त कर सकती है। ऐसी स्थिति में असदुद्दीन ओवैसी की लोकसभा की सदस्यता भारत के संविधान के सम्मान में व अनुपालन में अनुच्छेद 103 के खंड एक व दो में विहित प्रावधानों के अनुरूप उनकी लोकसभा सदस्य का समाप्त किया जाना आवश्यक है।


अपनी इन्हीं मांगों को लेकर काशी के नागरिकों, छात्रों, नौजवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जरिए पुलिस कमिश्नर/ सहायक पुलिस आयुक्त कैंट विद्युत सक्सेना के जरिए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रेषित किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में विवेकानंद सिंह, अवनीश राय, प्रतीक उपाध्याय, प्रतीक उपाध्याय संगम, प्रवीण राय, शोभित, विकास कुमार, रितेश सिंह, कौशल यादव, विशाल, रतनदीप सिंह, विकास तिवारी इत्यादि लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed