फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postal letters will be stamped with the photo of Shri Kashi Vishwanath Temple

डाक पत्रों पर लगेगी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की फोटो वाली मुहर

Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Postal letters will be stamped with the photo of Shri Kashi Vishwanath Temple
डाक विभाग की ओर से देश विदेश भेजे जाने वाले डाक पत्रों पर अब सामान्य की जगह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की फोटो वाली मुहर लगाई जाएगी। इससे लोगों को काशी की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सोमवार को प्रधान डाकघर कैंट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष मुहर जारी की। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी की प्राचीनता, ऐतिहासिकता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक गौरव को सहेजे है। दर्शन के लिए देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। विशेष मुहर में मंदिर के शिखर और उस पर अंकित धर्म ध्वजा को उकेरा गया है। किनारे गोलाई में हिंदी व अंग्रेजी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी अंकित किया गया है। मुहर के निचले भाग में दिनांक के साथ वाराणसी प्रधान डाकघर और पिनकोड-221001 लिखा गया है। वाराणसी (पूर्वी) मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन राव ने कहा कि वाराणसी प्रधान डाकघर से हर माह देश-विदेश में 3 लाख से ज्यादा डाक की बुकिंग होती है। वहीं, लगभग 1 लाख डाक का वितरण होता है। ऐसे में डाक टिकट संग्राहक के लिए यह एक अनमोल उपहार साबित होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा, सहायक निदेशक राम मिलन, लेखा अधिकारी एमपी वर्मा, सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed