फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   post office dealy: interview in morning but get letter in evening

डाक विभाग की लेटलतीफी, इंटरव्यू सुबह तो शाम को मिल रहा लेटर

Thu, 05 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही Updated Thu, 05 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
post office dealy: interview in morning but get letter in evening
कोर्ट से स्थगित न होता तो अभ्यर्थी का छूटता साक्षात्कार - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
डाक विभाग के लेटलतीफी कई लोगों की नौकरी पर भारी पड़ रही है।  डाक विभाग ही डाक वितरण में लेट लतीफी कर रहा है।
विज्ञापन

हालत यह है कि अगर इंटरव्यू सुबह तो शाम को बुलावा पत्र पहुंच रहा है।  डाक महकमें की एक ऐसी ही लापरवाही भदोही जिले में सामने आई है।
जिसमें अभ्यर्थी को चतुर्थ श्रेणी संविदा पद का भेजा बुलावा पत्र इंटरव्यू का समय बीतने पर मिला।

गनीमत था कि हाईकोर्ट ने दो दिन पूर्व ही भर्ती स्थगित कर दी थी। अन्यथा अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल न हो पाता।    
नगर पंचायत ज्ञानपुर कार्यालय से संविदा पर सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदित अभ्यर्थी विजय कुमार निवासी भरद्वार को बुलाया पत्र भेजा गया।
चार जनवरी को सुबह दस बजे कार्यालय पर इंटरव्यू का समय दिया गया था।
इस बीच हाईकोर्ट ने किसी अभ्यर्थी की याचिका पर भर्ती स्थगित कर दिया।
इससे करीब सभी अभ्यर्थियों को जानकारी हो गई। लेकिन विजय को जब बुधवार की शाम बुलावा पत्र मिला। तो वह भौचक रह गया।
चूंकि समय बीत चुका था इसलिए बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। लेकिन अवकाश से कार्यालय बंद था। ईओ का जहां मोबाइल बंद रहा, वहीं चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने बताया कि भर्ती कोर्ट से स्थगित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed