फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   POS machine will be palced till end this year at all ration shop

इस वर्ष के अंत तक राशन की सभी दुकानों में लग जाएगी पीओएस मशीन

Fri, 18 Aug 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 18 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
POS machine will be palced till end this year at all ration shop
खाद्य एवं रसद आयुक्त ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक - फोटो : demo
इस वर्ष  के अंत तक ग्रामीण क्षेत्रों की राशन की सभी दुकानों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगा दी जाएगी। मशीनों के जरिए कार्ड धारकों को आधार से लिंक किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को तो लाभ होगा ही, धांधली भी रुकेगी। शहरी क्षेत्रों में पूर्व में ही मशीनें लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन



ये जानकारी सूबे के खाद्य एवं रसद आयुक्त अजय चौहान ने वाराणसी में दी। वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रयास है कि परिवार के किसी एक व्यक्ति का आधार लिंक कर दिया जाए।

बाद में परिवार के हर सदस्य का आधार लिंक कराया जाएगा। आधार की वजह से ही पिछले एक साल में सूबे में 40 हजार डुप्लीकेट वोटरों का पता चल सका है। 
चौहान ने कहा कि गांवों के कुछ छोटे किसान अपना माल गांव की ही राशन की दुकान पर बेचना चाहते हैं। यह व्यवस्था बनाने के बारे में भी सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की रिकॉर्ड खरीदारी के बाद सरकार धान की खरीदारी की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


सभी जिलों में धान क्रय केंद्र खोलने की तैयारियां शुरू करने को कहा गया है। इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी, आजमगढ़ एवं मिर्जापुर मंडल की समीक्षा की। पीओएस मशीन, निलंबित दुकानों, रिक्तियां, आईजीआरएस के  तहत आने वाली विभागीय शिकायतें समेत बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed