फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Portal ready for transparency became a bundle of errors

गड़बड़ियों की पोटली बने पारदर्शिता के लिए तैयार पोर्टल

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Portal ready for transparency became a bundle of errors
बेसिक शिक्षा परिषद की सूचनाओं के आदान प्रदान में तकनीक का प्रयोग विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जो पोर्टल विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए लॉन्च किया गया था। उस पोर्टल पर ज्यादातर समय एरर बता रहा है। विभाग में पोर्टल पर गलत डाटा फीडिंग से कई बार गड़बड़ियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में प्रधानाध्यापकों ने बिना छात्राओं की उपस्थिति के भोजन, मेडिकल केयर और शिक्षण सामग्री के मद में 37 लाख रुपये का भुगतान दिखा दिया था। प्रदेश के 46 जिलों के परिषदीय विद्यालय में निर्माण कार्य के नाम पर जारी करोड़ों रुपये का कोई हिसाब नहीं मिल पा रहा है। 10 करोड़ रुपये सिर्फ वाराणसी में ही जारी हुए है। विद्यालयों में नेटवर्क नहीं आना एक बड़ी समस्या है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को नेट की उपलब्धता नहीं होने से भी परेशानी होती है। पोर्टल ठीक से काम न करने के कारण आंकड़ों में गड़बड़ी होती है।
विज्ञापन

पोर्टल पर काम करने के लिए विभाग ने संसाधन मुहैया नहीं कराया है। प्रधानाध्यापकों को टैबलेट देने की घोषणा हुई थी, जो आज तक मूर्त रूप नहीं ले सकी। शिक्षकों को वेतन देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने मानव संपदा पोर्टल लांच किया था, लेकिन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा। इससे शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। आरटीई पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते अभिभावकों को आवेदन में परेशानी होती है। वहीं, कर्मचारियों को बच्चों व विद्यालय का डाटा भरने में दिक्कतें होती हैं। अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म व जूते मोजे का पैसा भेजने के लिए विभाग ने प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों व अभिभावकों का आंकड़ा मांगा था, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग द्वारा तैयार पोर्टल में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही हैं। इससे राज्य परियोजना कार्यालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही पोर्टल ठीक होने पर विभागीय कार्यों को पूरा कराया जाएगा। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed