फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pornographic video of teenager made using AI and sent to relatives, FIR lodged

Varanasi News: किशोरी का एआई से अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा, प्राथमिकी

Thu, 07 May 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pornographic video of teenager made using AI and sent to relatives, FIR lodged
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में किशोरी ने युवक के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया है। थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ प्रीतम सोनकर लंबे समय से छेड़खानी, अश्लील हरकतें और गालीगलौज कर रहा है। पूर्व में भी शिकायत दी गई थी, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया है। 29 अप्रैल को प्रीतम ने फोन पर गालीगलौज की। इसके बाद इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो, एआई वीडियो बनाकर अपलोड कर दी। आपत्तिजनक वीडियो रिश्तेदारों को भी भेजा। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article