{"_id":"5efadb1f0ceadc34b607173c","slug":"porn-videos-and-photos-viral-in-whatsapp-group-of-students-and-teachers-created-for-online-studies-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के लिए बनाए छात्रों और शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप में छात्र ने वायरल की अश्लील वीडियो और तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के लिए बनाए छात्रों और शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप में छात्र ने वायरल की अश्लील वीडियो और तस्वीरें
Tue, 30 Jun 2020 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए छात्रों और शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को दी है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुप बनाया था। कोरोना वायरस के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जिससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। शासन के निर्देश पर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है, अध्यापक इस ग्रुप में पाठ्य सामग्री भेजते रहते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एक छात्र ने कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दीं। तीन दिन पहले इस ग्रुप में एक छात्र के नंबर से अश्लील फोटो और वीडियो वायरल हो गए। बच्चों के हाथों से लिए गए मोबाइल में अश्लील वीडियो देख अभिभावकों हैरान रह गए।
विज्ञापन
अभिभावकों ने इसकी शिकायत हेड मास्टर से की, तो हेडमास्टर ने ग्रुप से अश्लील वीडियो वायरल करने वाले छात्र को हटा दिया लेकिन इस घटना से गांव के अभिभावकों में रोष है। इस संबंध में बीएससी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।