फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   population of the city is about 42 lakh and there is a burn ward of 26 beds, there is not even a plastic surge

Varanasi: शहर की आबादी लगभग 42 लाख और 26 बेड का बर्न वार्ड, प्लास्टिक सर्जन भी नहीं आखिर कैसे होगा इलाज?

Wed, 08 Nov 2023 02:47 PM IST
किरन रौतेला रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

सरकारी अस्पताल में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 20 बेड का ही बर्न वार्ड है। जबकि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मात्र 6 बेड का बर्न वार्ड है।

विज्ञापन
population of the city is about 42 lakh and there is a burn ward of 26 beds, there is not even a plastic surge
मंडलीय अस्पताल का बर्न वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग चाहे कितने भी पर्याप्त संसाधन का दावा कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और है। खुदा ना ख्वास्ता अगर दीपावली पर कोई अनहोनी हो गई तो यहां इलाज कराना बड़ी चुनौती होगी। सरकारी अस्पताल में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में 20 बेड का ही बर्न वार्ड है। जबकि बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मात्र 6 बेड का बर्न वार्ड है। अगर कोई बड़ी घटना हो जाए तो लोगों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने की नौबत आ जाए।

विज्ञापन

आम तौर पर दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग इलाज की मुकम्मल व्यवस्था होने का दावा तो करता है। लेकिन, हकीकत ये है कि बीते दस साल से मंडलीय अस्पताल के 20 बेड के बर्न वार्ड के भरोसे ही पूरा जिला है। अब तक संसाधनों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अस्पताल में तो मौजूदा समय में एक भी प्लास्टिक सर्जन नहीं है। दस साल पहले प्लास्टिक सर्जन डॉ. एके प्रधान के रिटायरमेंट के बाद से किसी की तैनाती नहीं हुई।

विज्ञापन

जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों से भी रेफर होकर आते मरीज

जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी झुलसने वालों के इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यहां प्लास्टिक सर्जन की तैनाती की बात तो दूर बर्न वार्ड तक नहीं है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में पूरे जिले के मरीजों का दबाव मंडलीय अस्पताल पर ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

population of the city is about 42 lakh and there is a burn ward of 26 beds, there is not even a plastic surge
शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू अस्पताल में भर्ती होते हैं मरीज

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में छह बेड का बर्न वार्ड है। यहां वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों समेत बिहार, झारखंड से मरीज रेफर होकर आते हैं। ऐसे में त्योहार के समय अगर कोई अनहोनी हुई तो मंडलीय व बीएचयू अस्पताल का ही भरोसा रहता है।

शास्त्री अस्पताल में बनना है 20 बेड का बर्न वार्ड

जिले में शास्त्री अस्पताल रामनगर में नया बर्न वार्ड बनवाए जाने की तैयारी चल रही है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि इसके लिए अस्पताल में जगह का चयन कर लिया गया है। अन्य औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं। कैंट विधायक के सहयोग से जल्द ही यह वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। प्लास्टिक सर्जन की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। मंडलीय अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक बनने के बाद एक अलग से बर्न यूनिट भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed