फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ponds will be built on the banks of Varuna river

Varanasi News: वरुणा नदी के किनारे बनेंगे तालाब

Thu, 18 May 2023 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Ponds will be built on the banks of Varuna river
नदी के अस्तित्व को बचाने की कवायद शुरू, विकसित होंगे किनारे
विज्ञापन

मनरेगा के तहत होगा काम, इस साल के अंत तक होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वरुणा नदी के अस्तित्व को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। नदी में पानी की कमी न हो इसके लिए किनारों पर पौधरोपण होगा। वरुणा के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 39 ग्राम पंचायतों में नए तालाब बनाए जाएंगे। पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। इसके साथ ही वरुणा नदी के किनारों की मरम्मत और तलहटी को समतल किया जाएगा। मनरेगा के तहत यह सभी कार्य अगले हफ्ते से शुरू होंगे। बृहस्पतिवार को इस बाबत सीडीओ हिमांशु नागपाल ने आदेश जारी किया है। इस साल के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
वाराणसी में बहने वाली वरुणा नदी का अस्तित्व खत्म होने की कगार पर है। नदी का पानी कई जगहों पर हरा और काला हो गया है। इसके प्रमुख कारण नदी में गिरने वाले नाले हैं। शासन की ओर से इन नालों को बंद कराने और नदी के पानी को साफ कराने की योजना पर काम चल रहा है। वरुणा नदी में पानी की कमी न हो इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। मनरेगा के तहत वरुणा के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 39 ग्राम पंचायतों में नए तालाब बनाए जाएंगे। साथ ही पुराने व अस्तित्व खो चुके तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। वरुणा के किनारों को पुन: विकसित किया जाएगा और उसकी तलहटी काे समतल किया जाएगा।
विज्ञापन

तालाब से पहले नदी के किनारों पर होगा काम
मनरेगा के तहत बरसात शुरू होने के पहले नदी कि किनारों की मरम्मत और तलहटी को समतल करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद तालाबों के मरम्मत और नया निर्माण शुरू होगा। इस दौरान पौधरोपण भी होगा। इन कार्यों के लिए विभाग को कोई अलग से बजट नहीं मिला है। यह सभी कार्य ब्लॉक स्तर से कराए जाएंगे। ब्लॉक पर मनरेगा के बजट के तहत ही यह कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
वरुणा नदी से सटे 39 ग्राम पंचायतों में तालाब निर्माण के साथ ही नदी के किनारों की मरम्मत और तलहटी का समतलीकरण कराया जाना है। सभी काम मनरेगा के तहत किए जाएंगे। इस साल के अंत तक सभी कार्य पूरे होंगे। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed