{"_id":"67764ab18b3595f29002f1b6","slug":"polytechnic-student-dispute-with-friend-boy-came-home-and-opened-fire-in-varanasi-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: छात्रा से विवाद के बाद दोस्त ने घर आकर की फायरिंग, बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: छात्रा से विवाद के बाद दोस्त ने घर आकर की फायरिंग, बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे तीन युवक
Thu, 02 Jan 2025 01:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:43 PM IST
सार
वाराणसी जिले में पॉलिटेक्निक की छात्रा का दोस्त के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद रात में किराये पर रहने वाली छात्रा के घर दो दोस्तों के साथ आकर युवक ने फायरिंग की। मामले में पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाने के सुंदरपुर क्षेत्र की विश्वकर्मा बस्ती में बाइक से दो दोस्तों के साथ आए एक युवक ने बुधवार की देर रात एक घर पर फायरिंग की। मामला युवक और उसकी दोस्त के बीच आपसी विवाद का बताया जा रहा है। चितईपुर थाने की पुलिस फायरिंग करने वाले युवक और उसके दो दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
चितईपुर थाने की सुंदरपुर क्षेत्र की विश्वकर्मा बस्ती में एक मकान में सुंदरपुर स्थित महिला पॉलिटेक्निक की एक छात्रा किराये पर रहती है। छात्रा का मूल निवास स्थान देवरिया जिले के नेमा सलेमपुर में है। मकान मालिक के भतीजे के अनुसार, एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक रात लगभग 10:30 बजे आए थे। तीनों ने पॉलिटेक्निक की छात्रा के बारे में पूछताछ की। इसके बाद एक राउंड फायरिंग कर भाग गए। संयोग अच्छा था कि असलहे से निकली गोली किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी दोस्तों के साथ विवाद करने आया था युवक
मकान मालिक के भतीजे ने बताया कि मंगलवार की रात भी युवक उस छात्रा से विवाद करने के लिए अपने चार दोस्तों के साथ आया था। उसने छात्रा के साथ मारपीट भी की थी। फायरिंग करने वाला युवक भी देवरिया जिले का रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे से पूर्व परिचित हैं।
छात्रा पहले भी कर चुकी थी पुलिस से शिकायत
पॉलिटेक्निक की छात्रा ने बताया कि वह पहले भी युवक की शिकायत पुलिस से कर चुकी है। युवक उसे जानबूझकर परेशान और ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने पहले ही ध्यान दिया होता तो फायरिंग की नौबत नहीं आती। छात्रा ने कहा कि युवक ने टॉयलेट की तरफ गोली मारी थी। उस वक्त टॉयलेट में एक लड़की मौजूद थी। संयोग अच्छा था कि लड़की बच गई।
छात्रा पहले भी कर चुकी थी पुलिस से शिकायत
पॉलिटेक्निक की छात्रा ने बताया कि वह पहले भी युवक की शिकायत पुलिस से कर चुकी है। युवक उसे जानबूझकर परेशान और ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने पहले ही ध्यान दिया होता तो फायरिंग की नौबत नहीं आती। छात्रा ने कहा कि युवक ने टॉयलेट की तरफ गोली मारी थी। उस वक्त टॉयलेट में एक लड़की मौजूद थी। संयोग अच्छा था कि लड़की बच गई।