वाराणसी में फिलहाल बह रही हवा की अच्छी गुणवत्ता, कंट्रोल में प्रदूषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के बाद से वाराणसी में बढ़ा प्रदूषण पिछले एक सप्ताह से कंट्रोल में है। बनारस में फिलहाल अच्छी हवा बह रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पॉल्यूशन रोकने के लिए कवायद में जुटा हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के नीचे रही। यानी कि 137 से 189 के बीच रहा। पूर्वांचल के जिलों में हवा गुणवत्ता अच्छी है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, साथ ही सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल रखकर धूल उड़ाने के मामले में बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हाल ही में प्रदूषण फैलाने के मामले में दो रियल इस्टेट कंपनियों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था।
लगातार कसा जा रहा है शिकंजा
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि जहां भी मकानों का निर्माण हो रहा है वहां टीम की नजर है। निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी भवनों से उड़ने वाले धूल को रोकने के लिए विकास प्राधिकरण प्रशासन को सभी ऐसे भवनों पर हरे रंग का पर्दा लगवाने को कहा गया है। लगातार इस दिशा में काम भी हो रहा है। वहीं ऐसा नहीं करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जहां भी खोदाई हो चुकी है वहां सुबह और शाम पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों से लेकर प्राइवेट भवनों तक पर शिकंजा कसा गया है।