{"_id":"6088f6c30a8b74488e7c3a6e","slug":"polling-parties-will-arrive-at-five-booths-today-repolling-tomorrow-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पांच बूथों पर आज पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, पुनर्मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पांच बूथों पर आज पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां, पुनर्मतदान कल
Wed, 28 Apr 2021 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:16 AM IST
सार
तीन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन ब्लाक के चार गांव के पांच बूथों पर बृहस्पतिवार को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी तीन ब्लाकों से आज होगी। परसादपुर, रायपुर, गरथौली, मवैया गांव के पांच बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा।
विज्ञापन
बड़ागांव, चोलापुर और पिंडरा ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज शाम 6 बजे तक हो जाएगी। बड़ागांव के बलदेव डिग्री कॉलेज, चोलापुर के आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, पिंडरा के नारायणी चैलेंजर्स कान्वेंट स्कूल गंगापुर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार बड़ागांव ब्लाक के बूथ संख्या 105- प्राथमिक पाठशाला रायपुर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत, ब्लाक चोलापुर के बूथ संख्या 285- प्राथमिक पाठशाला मवैया पर जिला पंचायत सदस्य व बूथ संख्या 65- प्राथमिक पाठशाला गरथौली दक्षिणी छोर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत, पिंडरा ब्लाक के बूथ संख्या 310-प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-1 व बूथ संख्या 311- प्राथमिक विद्यालय परसादपुर-2 पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इन बूथों पर गड़बड़ियों के चलते आयोग ने चुनाव निरस्त किया था।
विज्ञापन