{"_id":"5a1948da4f1c1ba7678bdb0f","slug":"polling-parties-departed-in-varanasi-local-body-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः दूसरे चरण का मतदान कल, वाराणसी में रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः दूसरे चरण का मतदान कल, वाराणसी में रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 25 Nov 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार यानी 26 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पूर्वांचल में वाराणसी, बलिया और भदोही में वोटिंग होगी। बनारस के आसपास के क्षेत्र के लिए नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन से डीएम योगश्वर राम मिश्र की देखरेख में रवाना हो गई।
पोलिंग पार्टियां 140 बसों से रामनगर, कोतवाली जोन औऱ वरुणापर जोन के लिए भेजी गयी। एक-एक बस में चार से पांच पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। सुबह निर्धारित समय पर निर्वाचन में ड्यूटी के लिए कर्मचारी EVM के लिए पहड़िया पहुंचे लेकिन उनको बताया गया कि सभी को पुलिस लाइन से ही सूचना दी जाएगी।
ड्यूटी चार्ट में उन्हें निर्धारित स्थान में परिवर्तन होने से कर्मचारियों को दौड़भाग भी करनी पड़ी जिसके चलते पोलिंग पार्टी रवाना होने में देरी हुई। पुलिसकर्मियों को भी उनके साथ लगाया गया था जो निर्धारित बस नम्बर और रूट चार्ट के साथ अपनी अपनी पार्टियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी अपनी पार्टियों का सामान चेक करने के बाद ड्यूटी स्थल के लिए रवाना किया। डीएम ने बताया कि इस बार चुनाव में चार पुरुषों के साथ एक महिला की भी ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि हरहाल में तक सभी पार्टियों को अपने रुट चार्ट के हिसाब से गंतव्य तक भेज दिया जाएगा।
बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव तीन चरणों में हो रहें हैं। जिसमें 26 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण का चुनाव 22 नवंबर को सपंन्न हो चुका है। आखिरी और तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा। एक दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।