{"_id":"5a1c43784f1c1b79548c00ef","slug":"poll-campaign-for-last-phase-of-up-civic-elections-end","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी नगर निकाय चुनाव के अंतिम दौर का प्रचार खत्म, शुरू हुई अंदरूनी राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी नगर निकाय चुनाव के अंतिम दौर का प्रचार खत्म, शुरू हुई अंदरूनी राजनीति
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के अंतिम और तीसरे दौर के लिए चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम पांच बजे थम गया। इस चरण में 26 जिलों में आगामी 29 नवंबर को मतदान होगा।इसके पूर्व प्रत्याशियों ने जुलूस और सभाओं की जरिये प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
नगर निकाय के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को पूर्वांचल के मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली जिलों में प्रमुख दलों के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने जुलूस और सभाओं के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराया। शाम पांच बजते ही प्रचार कार्य बंद कर दिया गया।
इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जनसंपर्क में जुट गए। देर रात मतदाताओं का निहोरा किया जाता रहा। निकाय चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम पांच बजे थम गया।
विज्ञापन
चुनावी शोर भले ही थम गया हो लेकिन इसके साथ ही अंदरूनी राजनीति का दौर शुरू हो गया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि मतदान के पूर्व का 48 घंटा सबसे महत्वपूर्ण है।
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 नवंबर को संपन्न हुआ। अब 29 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान है। मतगणना 01 दिसंबर को होगी।

Trending Videos
मतदान में अवरोध डालने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
इलेक्शन
- फोटो : self
जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि मतदान में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्यवाही की जाएगी। चुनाव में किसी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार की शाम पांच बजे के बाद अगर कोई प्रचार करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्घ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में 29 नवम्बर को सकुशल व निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं सोमवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दिया गया है। मंगलवार की सुबह से ही पोलिंग पाटिया बूथों के लिए रवाना होंगी।
मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 34 सेक्टर व16 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गए हैं।
उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी सरकारी वाहन को छोड़कर अपने निजी वाहन से मतदेय स्थलों पर नहीं जाएगा। सभी बसों में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए हैं।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान कार्मिकों को 28 नवम्बर की शाम तक मतदान का मानदेय उपलब्ध कराने के साथ ही उसकी जानकारी चुनाव कंट्रोलरुम को उपलब्ध करा देंगे।