{"_id":"619fe220875ab52ef8481c90","slug":"policemen-will-be-posted-at-102-points-and-pac-will-be-posted-at-21-varanasi-news-vns6245414142","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 प्वाइंट पर पुलिसकर्मी और 21 प्वाइंट पर तैनात रहेगी पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 प्वाइंट पर पुलिसकर्मी और 21 प्वाइंट पर तैनात रहेगी पीएसी
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों के साथ ही हथियार बंद पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। 102 प्वाइंट पर पुलिसकर्मी और 21 ड्यूटी प्वाइंट पर पीएसी की एक सेक्शन हथियार बंद टुकड़ी की तैनाती की जाएगी। अंदर और बाहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए पीएसी के कंपनी कमांडर भी मौजूद रहेेंगे।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार को मातहतों संग काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर भ्रमण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होना है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि आठ घंटे के तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी के बेहतर नियंत्रण के लिए सेक्टर अफसर और उनके ऊपर जोनल अफसर नियुक्त किए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी मुस्तैद रहेगी।
उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सीसी कैमरा सिस्टम से परिसर की चप्पे चप्पे की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक ड्यूटी स्थल के स्टैंडिंग आर्डर बनाए जाएंगे, जिसमें पुलिसकर्मियों के कर्तव्य की जानकारी होगी। वहीं दर्शनार्थियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को शार्ट टर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगभग एक हजार जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जिम्मे रेड जोन की सुरक्षा
काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी से संबंधित रेड जोन की सुरक्षा का जिम्मा पूर्व की भांति सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के पास ही रहेगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मियों को बारकोड नुमा आईडी कार्ड भी दिया जा रहा है।