फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   policemen saddened after the death of Inspector Samarjeet

राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित इंस्पेक्टर समरजीत के निधन पर पूर्वांचल के पुलिसकर्मी गमगीन 

Fri, 05 Jun 2020 08:00 PM IST
विचित्र सिंह पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 05 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
policemen saddened after the death of Inspector Samarjeet
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के पटना घाट के मूल निवासी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह और उनके ससुर कमलेश सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में सैफई में मौत हो गई। हादसे में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की पत्नी और बच्चे घायल हैं। सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में तैनात समरजीत सिंह अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी निवासी निकट संबंधी से मुलाकात करने आ रहे थे।
विज्ञापन


1997-1998 बैच के दरोगा समरजीत के निधन से बनारस सहित पूर्वांचल और प्रदेश के अन्य जिलों के पुलिसकर्मी गमगीन हैं। भदोही जिले के क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह ने 'अमर उजाला' से कहा कि यारबाज समरजीत सिंह का असमय जाना खल गया।
विज्ञापन

 

policemen saddened after the death of Inspector Samarjeet
समरजीत सिंह की लिखी कविता - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित मेरा भाई पुलिस की ड्यूटी के साथ ही अपने निजी संबंधों को बेहतर तरीके से निभाने और जिंदादिली के साथ जीने के लिए जाना जाता था। पुलिस की नौकरी के शुरुआती दौर में वह बनारस में चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष के तौर पर तैनात रहे। ऊपर वाले ने ऐसे नेक आदमी और उनके परिवार के साथ बहुत गलत किया है।
 

policemen saddened after the death of Inspector Samarjeet
साथियों संग गाना गाते समरजीत सिंह - फोटो : amar ujala

वाराणसी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय, लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी, थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह, हाल ही में डीएसपी के पद पर प्रमोट हुए अनिरुद्ध सिंह, विक्रम सिंह, वाराणसी एटीएस के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र त्रिपाठी, चंदौली जिले के मुगलसराय थाने के कोतवाल शिवानंद मिश्रा, बलिया जिले में तैनात इंस्पेक्टर शशिमौली पांडेय, भदोही जिले के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जौनपुर जिले के थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने समरजीत सिंह की मौत को अपनी निजी क्षति बताई। सभी का कहना यही था कि वह एक जाबांज पुलिसकर्मी के साथ ही सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अच्छे आदमी थे। उनकी मौत पुलिस महकमे की बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed