फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police want remand of 5 accused and advocates on strike in sonbhadra clash

सोनभद्र नरसंहार के पांच आरोपियों की रिमांड चाहती थी पुलिस, इस कारण पूरी नहीं हो सकी इच्छा

Mon, 29 Jul 2019 10:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 29 Jul 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Police want remand of 5 accused and advocates on strike in sonbhadra clash
राबर्ट्सगंज न्यायालय में पेशी पर लाये गये उभ्भा कांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र नरसंहार में पकड़े गए पांच अन्य आरोपियों को पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के न्यायालय में सोमवार को पेश किया। पुलिस पांच आरोपितों को रिमांड पर लेना चाहती थी, लेकिन पुलिस की यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के मुख्य आरोपित यज्ञ दत्त सहित पांच आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी के न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से पुलिस रिमांड नहीं मिल सकी। इसलिए सभी को पुन: जिला कारागार गुरम भेज दिया गया। अब आरोपित न्यायालय में 30 जुलाई को पेश होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि, 17 जुलाई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। ग्राम प्रधान यज्ञ दत्त अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडे और बंदूक से आदिवासियों पर हमला कर दिया था। जिसमे दस लोगों की मौत हो गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police want remand of 5 accused and advocates on strike in sonbhadra clash
राबर्ट्सगंज न्यायालय में पेशी पर लाये गये उभ्भा कांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 50 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कई कोर्ट में आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं। फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। अब पुलिस कुछ आरोपितों को रिमांड पर लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर कुछ साक्ष्य जुटाने की फिराक में है।

इसके लिए विवेचक ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र भी दिया है। सोमवार को मुख्य आरोपित यज्ञ दत्त, गणेश, धर्मेंद्र, असर्फी व नीरज को न्यायालय में पेश किया गया। इस संबंध में सीओ सिटी केजी सिंह ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन रिमांड नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed