{"_id":"6425af89df9e7cbf220f3244","slug":"police-took-angry-girl-police-station-escaped-by-dodging-varanasi-news-c-20-vns1013-130465-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जौनपुर के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जौनपुर के लिए
विज्ञापन
घर से नाराज युवती को पुलिस ले गई थाने, चकमा देकर फरार
रात को ही थाने पहुंचे थे परिजन, पुलिस ने नहीं सौंपा, तलाश जारी
पुलिस बोली, महिला आरक्षी को बाथरूम के बहाने दिया चकमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडरा। महिला आरक्षी को चकमा देकर फूलपुर थाने से एक युवती के भाग निकलने का मामला सामने आया है। युवती की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जौनपुर के केराकत निवासी युवती परिजनों से नाराज होकर बुधवार रात 12 बजे घर से निकल गई थी। जलालपुर चौराहे के पास बाजार के कुछ युवक रामनवमी के लिए झंडे लगा रहे थे। जब युवक पास पहुंचे तो युवती रोनी लगी। युवकों ने उसे 200 रुपये देकर बस पकड़ने को कहा। बस नहीं मिली तो युवकों से उसने बाबतपुर छोड़ने की बात कही। युवकों ने युवती को बाइक से बाबतपुर एयरपोर्ट छोड़ दिया। युवती को अकेला देख सीआईएसएफ के जवानों को शंका हुई तो उन्होंने उसे बाबतपुर चौकी पुलिस को सौंप दिया। चौकी से युवती फूलपुर थाने भेजी गई।
पूछताछ के दौरान युवती ने अपने घर का पता और मोबाइल नंबर बताया। पुलिस की सूचना पर रात में ही थाने पहुंचे परिजन युवती को घर ले जाने की बात कहने लगे, लेकिन, पुलिस ने युवती को नहीं सौंपा। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन थाने पहुंचे तो पता चला कि युवती लापता है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शाम तक उन्हें उलझाती रही। इसके बाद पुलिस ने युवती को बाबतपुर छोड़ने वाले युवकों से पूछताछ शुरू की।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती को एक महिला आरक्षी को सुपुर्द किया गया था। युवती बाथरूम गई थी और उसी दौरान वह महिला आरक्षी को चकमा देकर भाग निकली।