फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police taking action on MLA Mukhtar Ansari gang: police confiscation of land accused in murder of Manna Singh in mau

मुख्तार अंसारी गैंग पर कसता जा रहा शिकंजा, मन्ना सिंह की हत्या में नामजद आरोपी की जमीन जब्त

Wed, 23 Sep 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Sep 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Police taking action on MLA Mukhtar Ansari gang: police confiscation of land accused in murder of Manna Singh in mau
पुलिस ने जब्त की जमीन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सदर विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। मऊ में पुलिस ने गैंग के एक सदस्य की जमीन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन

मुख्तार अंसारी गिरोह डी-61 के सक्रिय सदस्य और परदहा गांव निवासी रजनीश सिंह की 713 वर्ग मीटर जमीन को पुलिस ने जब्त कर वहां प्रशासन का बोर्ड लगा दिया। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में गाजीपुर तिराहे पर हुई मन्ना सिंह की हत्या में रजनीश सिंह को भी विधायक मुख्तार अंसारी के साथ नामजद किया था।
विज्ञापन



उसी समय रजनीश सहित अन्य लोगों का गैंगस्टर में चालान किया गया था। गैंगस्टर का यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। साथ ही रजनीश जमानत पर बाहर है। गैंगस्टर में नामजद होने के कारण जिलाधिकारी ने रजनीश सिंह द्वारा वर्ष 2009 में खरीदी गई जमीन को सीज कर जब्त करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police taking action on MLA Mukhtar Ansari gang: police confiscation of land accused in murder of Manna Singh in mau
मुख्तार अंसारी

इसी क्रम में पुलिस ने बुधवार को परदहां गांव पहुंचकर जमीन सीज करने के साथ जब्त की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर जिला प्रशासन का बोर्ड भी लगा दिया। पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। सीओ नगर नरेश कुमार के अनुसार, जब्त की गई जमीन की कीमत 39 लाख रुपये करीब आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed