{"_id":"614f6a8a316523342f0eed3f","slug":"police-take-custody-of-student-for-living-illegally-in-lal-bahadur-shastri-lbs-hostel-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा छात्र हिरासत में, दो साल से कमरे पर कर रखा था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा छात्र हिरासत में, दो साल से कमरे पर कर रखा था कब्जा
Sun, 26 Sep 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल में अवैध रूप कब्जा किए छात्र को लंका पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंपारण बिहार निवासी प्रभात मिश्रा को हिरासत में लिया। बीएचयू प्रशासन के अनुसार प्रभात मिश्रा डीएवी पीजी कॉलेज में एमए सोशियोलॉजी का छात्र है, लेकिन पिछले दो साल से हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन ने लंका पुलिस को जानकारी दी कि बीएफए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अभिलाष पांडा के नाम पर हॉस्टल का कमरा आवंटित है लेकिन प्रभात उसे बलपूर्वक हटाकर रह रहा था। इस दौरान कुछ छात्रों ने प्रभात मिश्रा के समर्थन में हो हल्ला मचाया लेकिन पुलिस के आते ही शांत हो गए।
विज्ञापन