{"_id":"5a0b2c944f1c1b6d548bcec4","slug":"police-strange-after-he-knows-the-truth-of-deadbody-taken-from-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव, लोगों को आया चक्कर जब पता चला यह सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव, लोगों को आया चक्कर जब पता चला यह सच
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने के बाद डॉक्टरों ने की पुष्टि तो दफनाया गया वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए कब्रिस्तान से कब्र खोद कर सबीना बानो का शव को निकाला गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम में एक ऐसा सच सामने आया जिससे लोग चक्कर खा गए। दरअसल, जिस शव का पोटमार्टम किया गया वह किसी युवक का था।
मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में यह पुष्टि होने पर शव को वापस कब्र में दफनाया गया। वहीं, इस संबंध में भेलूपुर इंस्पेक्टर ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश से मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह शव भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा स्थित लाचीबाबा कब्रिस्तान से कब्र खोद कर निकाला गया था।
बजरडीहा क्षेत्र के धरहरा मुहल्ला निवासी बुनकर मोहम्मद गुलजार अंसारी की बेटी सबीना बानो की शादी मुर्गिया टोला के अजगर के बेटे सेराजुद्दीन से तीन वर्ष पहले हुई थी। मोहम्मद गुलजार ने बताया कि पांच महीने पहले वह बाहर गए थे तभी सबीना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर ही सबीना को दफना दिया था। जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाने पर शव को सोमवार को कब्र से बाहर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद मोहम्मद गुलजार अंसारी ने आरोप लगाया कि सेराजुद्दीन ने गलत कब्र खुदवाई।
वहीं, इंस्पेक्टर भेलूपुर ने कहा कि कब्र सही खोदी गई थी। शव काफी नीचे होने की वजह से सड़ गया होगा। आगे जैसा जिलाधिकारी का आदेश होगा वैसा किया जाएगा।