फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police stopped Shiv Sainiks who on their way to perform Jalabhishek at Gyanvapi in Varanasi

सावन 2026: ज्ञानवापी में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

Tue, 25 Aug 2026 11:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 25 Aug 2026 11:30 AM IST
सार

ज्ञानवापी में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका और हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Police stopped Shiv Sainiks who on their way to perform Jalabhishek at Gyanvapi in Varanasi
ज्ञानवापी में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के अंतिम सोमवार को ज्ञानवापी में जुलूस के रूप में जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने गोदौलिया पर रोका और हिरासत में ले लिया। शिवसैनिक श्रीकाशी विश्वनाथ, शृंगार गौरी और ज्ञानवापी स्थित आदिविश्वेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने जा रहे थे।

विज्ञापन


दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने गोदौलिया चौराहे से शिवसैनिकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। शिवसेना के उत्तर राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि सावन में मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी में नमाज से रोकने की मांग प्रशासन से की गई थी, ताकि हिंदुओं के पवित्र मास सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में नमाज न हो। 
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा गया था। मगर, हिंदू पक्ष की मांग पर कोई रोक नहीं लगी। इसलिए हम लोगों ने भी जलाभिषेक की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानवापी हिंदू पक्ष को नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जुलूस में भवानी सेना की महिलाओं के अलावा अजय सिंह, सतीश शर्मा, प्रदीप पांडेय आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed