फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police station old building made garbage can

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल, पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को ही बना दिया कूड़ाघर

Sun, 03 Dec 2017 05:14 PM IST
amarujala.com, presented by हेमंत दुबे
amarujala.com, presented by हेमंत दुबे Updated Sun, 03 Dec 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
Police station old building made garbage can
कूड़े के ढेर से पटा बड़ागांव थाने का जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में स्वच्छता अभियान की अलख जगा रहे हैं मगर उनके संसदीय क्षेत्र में ही इसके प्रति गंभीरता नहीं बरती जा रही है। बड़ागांव ब्लाक क्षेत्र में पूर्व में जहां बड़ागांव थाना था अब वह कूड़े का अड्डा बन गया है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से आसपास रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बड़ागांव बाजार इलाके के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का एक बड़ा केंद्र है। भीड़भाड़ वाले इस बाजार में जहां 25 साल पहले बड़ागांव थाना था उस जगह अब कूड़ा और गंदगी फेंकने के साथ ही लोग लघुशंका करते हैं।
विज्ञापन


पुराना भवन जर्जर हाल में है। बाजारवासियों का कहना है कि जिस जगह पुराने थाने की जर्जर इमारत खड़ी है वह सरकारी जमीन है। प्रशासन के अधिकारी ध्यान देकर यहां कोई रचनात्मक कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के पुराने भवन में सालों से डंप हो रहे कचरे के कारण बाजारवासियों के साथ ही यहां आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एसडीएम पिंडरा एसएन यादव ने कहा कि दिखवाते हैं कि जमीन किसके नाम से है। विधिक तरीके से मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed