{"_id":"67ab9a8e57521915520425f3","slug":"police-s-operation-chakravyuh-on-crime-25-thousand-bounties-caught-in-two-different-police-station-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : अपराध पर पुलिस का \"ऑपरेशन चक्रव्यूह\" दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 25 हजार के इनामिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : अपराध पर पुलिस का "ऑपरेशन चक्रव्यूह" दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़े गए 25 हजार के इनामिया
Wed, 12 Feb 2025 12:14 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:14 AM IST
सार
वाराणसी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 25 हजार के इनामियां अपराधी पुलिस के हत्थे चढे। भलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर अपराधी को पकड़ा और कामयाबी हासिल की वहीं चोलापुर पुलिस ने भी इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुलिस "ऑपरेशन चक्रव्यूह" चला रही है। इसके तहत गैंगस्टर और इनामिया अपराधियों पर पुलिस का हंटर जारी है जिसके तहत वाराणसी के दो थाना क्षेत्रों में 25 हजार के इनामियां को पकड़ा गया। पुलिस अब इनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गैंगस्टर का वांछित 25 हजार इनामी गिरफ्तार
भेलूपुर पुलिस ने पिछले दो साल से 25 हजार के इनामी बदमाश सिंटू गौंड निवासी ग्राम मिर्जापुर दुलपुर गाजीपुर हालपता रानीपुर महमूरगंज को मंडुवाडीह के स्टेशन के प्लेट फार्म 1 के गेट सामने से आवासीय खंडहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दो मामले में वांछित होने कारण गिरोह बंद अधिनियम के तहत कारवाई हुई थी। पिछले दो साल से फरार होने के कारण आरोपी पर 25 हजार इनाम रखा गया था।
25 हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
चोलापुर सराफा की दुकानों में चोरी करने वाले 25000 के इनामिया को चोलापुर पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर कटहलगंज चौराहे से सोमवार देर शाम चौकी प्रभारी अजगरा अभिषेक पांडेय ने जितेन्द्र बनवासी (28) पुत्र बहादुर निवासी ग्राम जमालपुर थाना सकलडीहा चंदौली को गिरफ्तार किया। इनामिया अभियुक्त ने बताया कि वह पुलिस के डर से घुमक्कड़ की तरह जीवन यापन कर रहा था स्थाई निवास न होने के कारण पुलिस से लंबे समय तक बचता रहा।
विज्ञापन
अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी जनपद के चोलापुर, चंदौली के बलुआ, सकलडीहा, अलीनगर, सोनभद्र के पन्नूगंज में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अजगरा उनि. अभिषेक पाण्डेय, हेका दीपक पाण्डेय, का. आदित्य कुमार, का. अविनाश शर्मा शामिल रहें।