फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Recruitment Exam Sector and Static Magistrates appointed six centers in Azamgarh 17856 candidates

पुलिस भर्ती परीक्षा: सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित,आजमगढ़ के छह केंद्रो पर एग्जाम; 17,856 अभ्यर्थी आएंगे

Sat, 06 Jun 2026 06:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 06:19 AM IST
सार

Azamgarh News: जिले में आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 2,976 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि तीन दिनों में कुल 17,856 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Police Recruitment Exam Sector and Static Magistrates appointed six centers in Azamgarh 17856 candidates
पुलिस भर्ती परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Police Recruitment Exam: बीएड और टीजीटी परीक्षा खत्म होने के बाद अब प्रशासन और शिक्षा विभाग पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। आठ, नौ और 10 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रो पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित हो चुके हैं।

विज्ञापन


सीसीटीवी निगरानी में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में एक पाली में 2976 और छह पालियों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए काशी नरेश राजकीय विश्वविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट में नायब तहसीलदार अखिलेश यादव, खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी हरिओम मिश्रा, नायब तहसीलदार शशांक राय, बीईओ ज्ञानपुर मनोज और जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट में डीसी एनआरएलम अनुराग राय, एसडीएम न्यायिक शिव प्रकाश यादव, उप कार्यपालक अधिकारी बीडा अनीता देवी आदि हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र सहित अन्य जांच प्रक्रिया के लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। तीन दिनों में कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इन पर प्रतिबंध: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed