{"_id":"5b4766dc4f1c1b0f278b627d","slug":"police-recovered-councilor-son-who-kidnap-from-mughal-sarai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगवा हुए सभासद के बेटे को पुलिस ने ऐसे किया बरामद, मांगी गई थी 50 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा हुए सभासद के बेटे को पुलिस ने ऐसे किया बरामद, मांगी गई थी 50 लाख की फिरौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुगलसराय
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
चार अपहरणकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे, चार फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय के सभासद के अगवा किए गए बेटे को क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। बुधवार की रात चकिया तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी धर दबोचा।
उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, चार तमंचे के साथ कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन में यह खुलासा किया।
क्राइम ब्रांच और चंदौली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है। एसपी ने बताया कि मुगलसराय के चतुर्भुजपुर वार्ड के सभासद के बेटे राहुल रावत को मंगलवार की रात अगवा कर लिया गया था। सभासद पति वीरू रावत से फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन
वीरू रावत ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। राहुल की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस की टीम को लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पुलिस टीम ने म़ुगलसराय गंजी प्रसाद चौराहे पर एक संदिग्ध स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया। उसमें बैठे चार युवक वाहन रोककर भागने लगे।

चार अन्य की तलाश
यूपी पुलिस
पुलिस टीम ने चारों युवकों सतीश यादव, विशाल यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता और मुलायम प्रजापति को भागकर दबोच लिया। तलाशी के बाद उनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस और तीन मोबाइल सेट बरामद हुआ।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान युवकों ने सभासद पुत्र के अपहरण की बात स्वीकार की और लोकेशन बताया। सभासद के बेटे को बबुरी थाना क्षेत्र के नगई गांव में जूली उर्फ संतोष के मकान में बंद किया गया था।
पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात अपह्त राहुल को अपहरण कर्ताओं बताए गए जगह से बरामद कर लिया। राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात सत्यप्रकाश ने उसे बहला फुसलाकर मुगलसराय रेलवे स्टेशन ले गया।
जहां पहले से मौजूद उसके अन्य साथियों ने उसे एक स्कार्पियों में जबरदस्ती लादकर फरार हो गए। राहुल के शिनाख्त करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें संदीप यादव, जूली उर्फ संतोष, कपिल यादव और शकील उर्फ शकीब अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसपी ने कहा कि फरार चल रहे चार आरोपयियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।