फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police reached at samne ghat bridge varanasi on information of youth jumped in Ganga caller closed number

वाराणसी: युवक के गंगा में कूदने की सूचना पर पहुंची पुलिस, कॉल करने वाले शख्स ने नंबर कर लिया बंद

Wed, 20 Apr 2022 03:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 03:52 PM IST
सार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित शास्त्री ब्रिज से युवक गंगा ने छलांग लगाने की सूचना कंट्रोल रूम को किसी राहगीर ने दी।

विज्ञापन
police reached at samne ghat bridge varanasi on information of youth jumped  in Ganga caller closed number
सामनेघाट पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सामनेघाट पुल से एक युवक के गंगा में कूदने की सूचना से लंका पुलिस दिन भर हलकान रही। सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में गोताखोर भी लगाया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सूचना देने वाले नंबर को पुलिस ट्रेस कर रही है।

विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि कंट्रोल को सूचना मिली कि एक युवक अपनी बाइक खड़ी कर गंगा में कूद गया। मौके पर नगवा चौकी इंचार्ज प्रभाकर सिंह पहुंचे तो वहां न तो कोई बाइक मिली और न ही गंगा में कोई उस तरह के किसी के डूबने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


काफी देर तक आसपास के मल्लाहों से भी पूछताछ हुई, किसी ने भी युवक को कूदते हुए नहीं देखा। बरलहाल, जल पुलिस और आसपास के गोताखोरों को भी खोजबीन में लगाया गया। जल पुलिस लगातार चक्रमण की। शाम तक कूदने की बात यह पुष्ट नहीं हो सकी। सूचना देने वाले युवक के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed