फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police raided in search of hinduvadi leader in case of posted poster of pm modi cm yogi in varanasi

वाराणसी: पीएम-सीएम के अमर्यादित टिप्पणी के पोस्टर चस्पा करने वाले हिंदूवादी नेता की पुलिस को तलाश, घर में छापा मार भाई को हिरासत में लिया

Wed, 07 Jul 2021 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Jul 2021 04:47 PM IST
सार

वाराणसी में मंगलवार को विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरूण पाठक ने शहर की कई जगहों पर पीएम मोदी और सीएम योगी के विवादित पोस्टर लगा दिए थे। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज किया और पोस्टर हटवाए।

विज्ञापन
Police raided in search of hinduvadi leader in case of posted poster of pm modi cm yogi in varanasi
पुलिस ने हटाए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के पोस्टर चस्पा करने वाले विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरूण पाठक की गिरफ्तारी को लेकर कमिश्नरेट पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने अरुण पाठक के भेलूपुर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान आरोप है कि पत्नी और बेटी का मोबाइल सहित सीसीटीवी का डीवीआर आदि पुलिस उठा ले गई। भेलूपुर पुलिस आरोपी अरुण पाठक के भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं अरुण पाठक की पत्नी ने वीडियो जारी कर पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अरुण पाठक ने सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर और लंका बीएचयू आदि इलाकों में विवादित पोस्टर चस्पा कराया था। इस मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके पहले कैंट स्टेशन सहित रोडवेज परिसर में पोस्टर चस्पा हुआ था। इस मामले में भी सिगरा थाने में अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed