{"_id":"60d6fa050f47fb2a8c443f79","slug":"police-personnel-took-oath-to-deaddiction-and-also-took-oath-to-make-society-drug-free-in-varanasi-commissionerate-on-international-day-against-drug-abuse-and-illicit-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कमिश्नरेट : पुलिस कर्मियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, समाज को नशा मुक्त करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कमिश्नरेट : पुलिस कर्मियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, समाज को नशा मुक्त करने की ली शपथ
Sat, 26 Jun 2021 03:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:39 PM IST
सार
शपथ में नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वालों को पकड़वाने, नशीली दवाओं का पूर्ण रुप से बहिष्कार करने, नशे की लत को समाप्त कर स्वस्थ समाज की रचना करने में अग्रणी भूमिका निर्वहन करने की शपथ ली है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मादक पदार्थो का सेवन व इसके अवैध परिवहन एवं व्यापार विरोधी दिवस पर शनिवार को वाराणसी में पुलिस कर्मियों ने इससे मुक्ति का संकल्प लिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के निर्देश पर वाराणसी कमिश्नरेट के सभी थानों और कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारियों को नशा मुक्ति संकल्प का शपथ ग्रहण कराया गया। पुलिस आयुक्त ने भी कमांडर कैंप कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि वो नशीले पदार्थों का सेवन कभी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
शपथ में नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने वालों को पकड़वाने, नशीली दवाओं का पूर्ण रुप से बहिष्कार करने, नशे की लत को समाप्त कर स्वस्थ समाज की रचना करने में अग्रणी भूमिका निर्वहन करने की शपथ ली है। वरुणा जोन डीसीपी कार्यालय में डीसीपी विक्रांत वीर और काशी जोन कार्यालय में डीसीपी अमित कुमार ने पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। इसके अलावा समस्त थानों पर भी नशा मुक्ति संकल्प का आयोजन हुआ।
विज्ञापन