फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police officer of Sarnath in Varanasi unable to perform duties for second time

खाकी पर दाग: वाराणसी में सारनाथ के थानेदार लगातार दूसरी बार नहीं कर पाते थानेदारी, गवाह हैं ये आंकड़े

Tue, 12 Nov 2024 03:21 PM IST
प्रगति चंद पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी।
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Nov 2024 03:21 PM IST
सार

वाराणसी जिले के सारनाथ के थानेदार कमिश्नरेट में लगातार दूसरी बार थानेदारी नहीं कर पाते। पिछले 10 थानेदारों में एक का निलंबन हुआ तो पांच लाइन हाजिर और चार का गैर जनपद तबादला हो गया।  

विज्ञापन
Police officer of Sarnath in Varanasi unable to perform duties for second time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया स्थित एक अपार्टमेंट से व्यापारियों के 41 लाख रुपये हड़पने के मामले में सारनाथ थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता का निलंबन सुर्खियों में है। हालांकि एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि जो दरोगा या इंस्पेक्टर सारनाथ थाने का थानेदार बनते हैं वह कमिश्नरेट में लगातार दूसरी बार थानेदारी नहीं कर पाते। इसकी गवाही पिछले 10 थानेदारों के कार्यकाल देते हैं।

विज्ञापन


सारनाथ थाने के थानेदार रविवार को सब इंस्पेक्टर विवेक त्रिपाठी तैनात किए गए। इससे पहले थानेदार रहे इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता को पुलिस आयुक्त द्वारा निलंबित किया गया। इंस्पेक्टर परम हंस से पहले इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह का गैर जनपद तबादला हुआ था। सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, सब इंस्पेक्टर नागेश सिंह, इंस्पेक्टर भूपेश राय और इंस्पेक्टर इंद्रभूषण यादव को लाइन हाजिर किया गया था। इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह का गैर जनपद तबादला हुआ था और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह लाइन हाजिर किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर थाने के थानेदार की भी राह नहीं होती आसान

सारनाथ थाने के तरह ही चोलापुर थाने के थानेदार की राह आसान नहीं होती है। चोलापुर थाने का थानाध्यक्ष रविवार को इंस्पेक्टर राकेश कुमार गौतम को तैनात किया गया। इससे पहले थानाध्यक्ष रहे सब इंस्पेक्टर ईश्वर दयाल दूबे को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनसे पहले इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया था। इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को डीसीआरबी में तैनात किया गया था।

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर बाद में पर्यटक थाने की कमान सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया था। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को मिर्जामुराद थाने की कमान सौंपी गई थी। सब इंस्पेक्टर संजीत बहादुर सिंह को मिर्जापुर थाने का एसएसआई बनाया गया था। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को निलंबित किया गया था। सब इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed