{"_id":"67e1ab2460d77705f404e058","slug":"police-not-taking-any-action-woman-alleged-reached-acp-office-with-her-husband-in-ambulance-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई... : पति को एंबुलेंस से लेकर ACP ऑफिस पहुंची महिला, लगाया आरोप; मनबढ़ों ने पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई... : पति को एंबुलेंस से लेकर ACP ऑफिस पहुंची महिला, लगाया आरोप; मनबढ़ों ने पीटा था
Tue, 25 Mar 2025 04:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 04:29 AM IST
सार
महिला का आरोप है कि बीते 15 मार्च को कुछ मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिवार को मारापीटा था। बचाने आए पति को इतना पीटा कि उसका सिर फट गया। अब चेतगंज थाने की पुलिस भी हमारी गुहार नहीं सुन रही है।
विज्ञापन
घायल पति और बच्चों के साथ महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छोटी मलदहिया की रहने वाली अंजली मारपीट में घायल पति तिलक कुमार को एंबुलेंस से लेकर सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंची। अंजली ने अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह को बताया कि विपक्षियों के दबाव के चलते चेतगंज थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उल्टे उसके पति के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इस पर अपर पुलिस आयुक्त ने चेतगंज थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मामले की जांच सही से करके उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अंजली ने अपर पुलिस आयुक्त को बताया कि गत 15 मार्च को पड़ोस में रहने वाला एक मनबढ़ पांच-छह लोगों के साथ उसके घर में घुस आया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके पति तिलक को सभी ने पीटा। उपचार के लिए उसने पति को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पति के सिर से खून बह रहा था, लेकिन चेतगंज थाने की पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
उसके पति के खिलाफ ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मंडलीय अस्पताल में पति की हालत में सुधार नही हुआ तो वह उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल ले जा रही थी। उससे पहले उसने पति को लेकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाना उचित समझा।