फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police march on foot in the city

पुलिस ने शहर में किया पैदल मार्च

Mon, 24 May 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Police march on foot in the city
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट में देर शाम के समय पुलिस सड़कों पर उतरी। सभी थाना की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करके लोगों को कोरोना नियमों का पालन कराने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान काशी व वरुणा जोन में पुलिस ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से कहा कि कोरोना से दो-दो हाथ हम कर रहे हैं, सिर्फ बस आप घरों में रहकर साथ दीजिए।
विज्ञापन

अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और निकलें तो मास्क जरुर लगाएं। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहे। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के निर्देश पर डीसीपी काशी व डीसीपी वरुणा जोन ने मातहतों के साथ पैदल गश्त किया। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीसीपी (वरुणा) विक्रांत वीर, एसीपी चेतगंज नीतीश प्रताप सिंह और जैतपुरा थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने जैतपुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फोर्स के साथ पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में डीसीपी अमित कुमार ने एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार व इंस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा के साथ रूट मार्च किया। पुलिस ने प्रह्लाद घाट कायस्थ टोला, चौहटा लाल खां, दीवानगंज चौराहा, छीतनपुरा, इमली तले, कोयला बाजार, जेल गूलर, ओमकारेश्वर, पठानी टोला, हनुमान फाटक और धनेश्वर चौराहे तक रूट मार्च किया। इस दौरान जो लोग गली- मोहल्लों में घूमते हुए मिले पुलिस ने उन्हें घरों में रहने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से अपील किया कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और मास्क व हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

अपर पुलिस आयुक्त ने डीआरडीओ अस्पताल का जाना हाल
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अनिल सिंह ने रविवार रात बीएचयू परिसर में डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोविड हास्पिटल का आकस्मिक भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटियों में तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed