{"_id":"5b1eb74b4f1c1bc96b8b594c","slug":"police-man-fighting-with-mlc-gunner-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP एमएलसी के वाहन को मारी टक्कर, आपत्ति जताने पर गनर के साथ सिपाही और साथियों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP एमएलसी के वाहन को मारी टक्कर, आपत्ति जताने पर गनर के साथ सिपाही और साथियों ने की मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे एमएलसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह परिवार के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए बनारस आ रहे थे। एमएलसी के एसयूवी वाहन को सोमवार की रात एक कार ने बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने टक्कर मार दी।
आरोप है कि विधायक के गनर ने नीचे उतर कर आपत्ति जताई तो कार में मौजूद नशे में धुत सिपाही और उसके तीन साथी मारपीट करने लगे। इससे नाराज एमएलसी बाबतपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरने पर बैठे गए।
सूचना पाकर फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो एमएलसी ने धरना समाप्त किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी और बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
रायबरेली से एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह बीते अप्रैल महीने में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। एमएलसी और उनका परिवार रायबरेली से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन के लिए एसयूवी वाहन से जा रहा था।

लोगों का कहना है कि सिपाही ने पी रखी थी शराब
टक्कर से क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
एमएलसी के अनुसार बाबतपुर पुलिस चौकी के समीप एक कार ने उनके वाहन पर टक्कर मार दी। इस पर उनका गनर नीचे उतर कर आपत्ति जताई तो कार में सवार कांस्टेबल सहित चार लोग मारपीट करने लगे। मारपीट में एमएलसी के गनर की वर्दी फट गई।
इससे नाराज होकर एमएलसी वाहन से उतरे और सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एमएसली ने एसएसपी से बात की। एमएलसी का कहना था कि उनके परिवार के लोगों के सामने उनके गनर से मारपीट और सरेराह बदसलूकी की गई।
उधर, इलाकाई लोगों का कहना था कि सादे कपड़ों में सिपाही सुबह से ही क्षेत्र में कार से घूम-घूम कर शराब पी रहा था और नशे में धुत था। हिरासत में लिए जाने के बाद भी उसने बाबतपुर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया।
इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया विधायक या उनके गनर जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर मिले सिपाही सुरेश यादव से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर मेडिकल मुआयना के लिए भेजा और उसके खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। देर रात एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने सिपाही को निलंबित भी कर दिया।