{"_id":"5caed48bbdec22145e482c30","slug":"police-lathi-charge-on-protest-student-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, छह छात्र और दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, छह छात्र और दो पुलिसकर्मी घायल
Thu, 11 Apr 2019 11:22 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
लाठी चार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा। इस झड़प में छह छात्र और जो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
तेलियाबाग चौकी पर दो युवतियों ने शिकायत की थी कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप दो युवक छींटाकशी कर रहे थें। चेतगंज थाना पुलिस दोनों आरोपी युवकों को थाने ले आई और शांतिभंग के आरोप में दोनों को थाने में बैठा दिया। इसके कुछ देर बाद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के एबीवीपी से जुड़े छात्र थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि तहरीर नहीं दी गई है इसलिए दोनों को छोड़ दिया जाए। पुलिस के इनकार करने पर छात्र थाने के सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे। करीब घंटे भर प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर से कहासुनी जारी रही।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच चेतगंज इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में छह छात्रों और दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
Trending Videos
लाठी चार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामले में नामजद काशी विद्यापीठ के छात्र शिवम शाह, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र देवनारायण पांडेय और आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस पर अनावश्यक दबाव बना रहे थे। प्रकरण की जांच सीओ चेतगंज को सौंपी गई है।