{"_id":"6332c9fdade2b62cf90a9580","slug":"police-ki-pathshala-sp-village-said-common-people-should-not-be-afraid-of-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: एसपी ग्रामीण बोले,'आम लोगों को नहीं अपराधियों को पुलिस से डरना चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: एसपी ग्रामीण बोले,'आम लोगों को नहीं अपराधियों को पुलिस से डरना चाहिए'
Tue, 27 Sep 2022 08:53 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:53 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में बोलते हुए एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। बच्चों से संवाद करते हुए एसपी ग्रामीण बोले - डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें। समाज के बीच से ही लोग पुलिस सेवा में आते हैं।
विज्ञापन
देश के विद्यार्थी अच्छे नागरिक बनकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें, तभी समाज में अपराध का ग्राफ नीचे आ सकता है। एक साफ और सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को उनकी नैतिक जिम्मेदारियों की यह सीख पुलिस की पाठशाला में मिली। मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल बनारस बाबतपुर कैंपस में पुलिस की पाठशाला लगी। इस बार पाठशाला के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी रहे। उन्होंने छात्रों को महिला अपराध, हेल्पलाइन नंबर, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सामाजिक व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर सवाल किए। जिनका एसपी ग्रामीण में जवाब दिया और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन