{"_id":"66153937f6478ee9c8063a56","slug":"police-issued-challan-to-husband-and-beat-wife-after-coming-home-in-varanasi-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पुलिस ने किया चालान तो बौखलाया शख्स, जमानत पर घर आते ही पत्नी पर उतारा गुस्सा; पीट-पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पुलिस ने किया चालान तो बौखलाया शख्स, जमानत पर घर आते ही पत्नी पर उतारा गुस्सा; पीट-पीटकर किया घायल
Tue, 09 Apr 2024 06:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:18 PM IST
सार
वाराणसी जिले में एक युवक के खिलाफ पत्नी ने पुलिस में शिकायत की तो उसके खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जमानत पर घर आने के बाद उसने पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर उसके पति का चालान किया तो गुस्से में घर पहुंचकर युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद घर वापस नहीं आया है।
विज्ञापन
यह है मामला
गिलट बाजार क्षेत्र की राजेश्वरी नगर कॉलोनी की दीक्षा तिवारी की शिकायत पर शिवपुर थाने की पुलिस ने पति अतुल कुमार तिवारी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। जमानत पर छूट कर आने के बाद पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी की पिटाई करने के बाद से घर छोड़ कर भागा हुआ है। दीक्षा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। तब से उसके साथ मारपीट हो रही थी। शनिवार सुबह भी उसके पति ने उसे मारा पीटा, जिस पर शिकायत की थी।
विज्ञापन