फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police is investigating the horoscope of the refugee of the history sheeter, the police raided the house of Matru Rai in Bihar.

वाराणसी : हिस्ट्रीशीटर के शरणदाताओं की कुंडली खंगाल रही पुलिस, मटरू राय के बिहार स्थित घर पर पुलिस ने दी दबिश

Tue, 14 Jun 2022 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 11:17 PM IST
सार

नदेसर निवासी काशी सिंह फरार है, उसकी तलाश में भी चेतगंज पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार दोनों के शरणदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Police is investigating the horoscope of the refugee of the history sheeter, the police raided the house of Matru Rai in Bihar.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी के हथुआ मार्केट के दुकानदार से दस गुना ब्याज वसूलने और रंगदारी के आरोपी रमेश राय उर्फ मटरू के शरणदाताओं की कुंडली पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। शहर के दस से अधिक शरणदाताओं की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। मंगलवार की रात कमिश्नरेट पुलिस ने मटरू राय के बक्सर स्थित इंडस्ट्रीयल थाना अंतर्गत उमरपुर गांव में दबिश दी। पुलिस के अनुसार शरणदाताओं पर शिकंजा अब कसा जाएगा। उधर, नदेसर निवासी काशी सिंह भी फरार है, उसकी तलाश में भी चेतगंज पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार दोनों के शरणदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस की एक टीम मटरू राय के पैतृक गांव बिहार के बक्सर उमरपुर में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसके घर और आसपास इलाकों में लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, उसे शरण देने वालों की भी सूची तैयार कराई जा रही है। लालपुर-पांडेयपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर मटरू राय गिरोह के अन्य सदस्य की भी तलाश की जा रही है। व्यापारी रविंद्र से सात लाख रुपये के एवज में दस गुना 70 लाख वसूलने और दुकान कब्जाने सहित 33 लाख की रंगदारी मांगने मामले में मटरू और काशी सिंह की चेतगंज पुलिस को तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed