वाराणसी: शाइन सिटी और नीलगिरी इंफ्रासिटी पर कसा शिकंजा, एक महीने में दर्ज हुआ 42वां मुकदमा, पुलिस ने जांच की तेज
नीलगिरी इंफ्रासिटी पर एक माह के अंदर 42वां मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, शाइन सिटी के पुराने कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों का करोड़ों रुपये लूटकर फरार शाइन सिटी के सीमएडी राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता और महिला कर्मी की गिरफ्तारी के बाद आईओडब्ल्यू की टीम ने वाराणसी में भी जांच तेज कर दी है। कमिश्नरेट पुलिस बुधवार से ही राशिद नसीम के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की कुंडली खंगाल रही है। इनसे जुड़ कुछ लोग जल्द पकड़े जा सकते हैं। वहीं, नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ बुधवार को चेतगंज थाने में 42वां मुकदमा दर्ज हुआ।
धोखाधड़ी के आरोप में महमूरगंज निवासी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी ऋतु सिंह व प्रबंधक प्रदीप यादव 30 अगस्त से जिला जेल में है। जबकि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम 2018 से फरार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: कमिश्नरेट में देर हुआ हेरफेर, रात ग्रामीण के पांच थानों के बदले थानेदार
25-25 हजार का इनाम घोषित
प्रयागराज के करेली निवासी राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर वाराणसी में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे और 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जबकि लखनऊ में 50-50 का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।
कंपनी में डायरेक्टर शिवदासपुर निवासी अमिताभ श्रीवास्तव को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर माह में नई दिल्ली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कंपनी में डायरेक्टर बनने के बाद अमिताभ ने लक्सा स्थित लीला कांप्लेक्स में फ्लैट सहित अन्य कई जगहों पर प्रापर्टी और महंगी गाड़ियां खरीदी थी।
ये भी पढ़ें- बोधगया मठ के महंत ने लगाई सुरक्षा की गुहार: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद से डरे हुए, वाराणसी में ली है शरण
अमिताभ की पत्नी मीरा श्रीवास्तव भी लखनऊ स्थित गोमती नगर थाने में कई मुकदमे में वांछित है। आईओडब्लू वाराणसी इकाई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार राशिद नसीम की पत्नी और उसकी एक महिला कर्मी की गिरफ्तारी से कई राज उजागर होंगे। वाराणसी में राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता कई बार आई है और उसके कई लोग जानने वाले हैं।
दुबई में होटल और ज्वेलरी कारोबार के धंधे में है राशिद नसीम
बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्लू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।
नीलगिरी के अन्य पांच आरोपित कर्मचारियों को नहीं ढूंढ पा रही पुलिस
लगभग एक माह बीतने के बाद नीलगिरी इंफ्रासिटी के धोखाधड़ी मामले में नामजद पांच अन्य कर्मचारियों को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। आरोपियों में आफसा, संजय प्रजापति, अमित जायसवाल, पीयूष बरनवाल और अर्चना पर चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।