फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police in navratri at alert mode

देवी मंदिरों के इर्दगिर्द सादे कपड़ों में तैनात पुलिस करेगी निगरानी

Fri, 16 Oct 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
police in navratri at alert mode
नवरात्र में जिले के प्रमुख देवी मंदिरों के इर्दगिर्द निगरानी के लिए सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। देवी मंदिरों में लगे सीसी कैमरों की मदद से भी पुलिस अपनी निगरानी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाएगी। इसके साथ ही शाम के समय सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पैदल गश्त करेगी और संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके नाम और पते की तस्दीक की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने नवरात्र में जिले के पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की ताकीद की है। उन्होंने कहा है कि इस दौरान चेन स्नेचिंग या छींटाकशी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में न होने पाएं। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय कर अपने क्षेत्राधिकारी के संपर्क में रहें। सोशल मीडिया की मानीटरिंग प्रभावी तरीके से की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो उसका तत्काल खंडन कर संबंधित के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतता हुआ मिलेगा, वह विभागीय कार्रवाई तय मान कर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed