फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police have stepped up security in Dalmandi; Parvez was buried at the Beniyabag graveyard.

Varanasi News: दालमंडी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, बेनियाबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया परवेज

Thu, 09 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police have stepped up security in Dalmandi; Parvez was buried at the Beniyabag graveyard.
वाराणसी। दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान पत्थर गिरने परवेज खान उर्फ चुन्नू की मौत मामले में पोस्टमार्टम के बाद बेनियाबाग कब्रिस्तान में शव दफनाया गया। दूसरी तरफ दालमंडी में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस और पीडब्ल्यूडी से जुड़े कर्मचारियों ने किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की मांग अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। चौक और दालमंडी की तरफ पुलिस की अतिरिक्त तैनाती कर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसीपी ने बताया कि लोगों को पहले ही मना किया जा चुका है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। ऐसे में इधर से गुजरना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर में चोट लगने से खून ज्यादा निकल गया था इसलिए मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट आने से मौत की पुष्टि हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article