{"_id":"672656516fc67e36500ba9e7","slug":"police-guard-at-mahant-s-residence-tradition-broken-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: महंत आवास पर पुलिस का पहरा, टूटी परंपरा, मंदिर प्रशासन के अधिकारी बोले मामला कोर्ट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: महंत आवास पर पुलिस का पहरा, टूटी परंपरा, मंदिर प्रशासन के अधिकारी बोले मामला कोर्ट में
Sat, 02 Nov 2024 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:12 PM IST
सार
वाराणसी में महंत आवास पर पुलिस का पहरा रहा और परंपरा टूटने की बात कही गई। बताते चलें कि टेढ़ी नीम स्थित आवास पर रखी चल प्रतिमा बाहर नहीं निकली और दीक्षित मंत्रों से महंत आवास पर सांकेतिक परंपरा का निर्वाह किया गया। महंत परिवार से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भक्तों को महंत आवास तक आने नहीं दिया। जिस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि मूर्ति को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास पर मौजूद बाबा की चल प्रतिमा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी श्रावण पूर्णिमा के बाद अन्नकूट महोत्सव पर भी महंत आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकलने वाली चल प्रतिमा बाहर नहीं निकली। इससे विश्वनाथ मंदिर और महंत आवास से जुड़ी परंपरा टूट गई। सुबह से ही टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई थी। महंत आवास पर ही चल प्रतिमा का पूजन करके परंपरा निभाई गई। पुलिस को देखकर महंत आवास पर दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु असहज नजर आए। शिव पार्वती एवं प्रथमेश गणेश का पारंपरिक रूप से श्रृंगार एवं पूजन किया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने बाबा के इस स्वरूप का दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी महंत आवास तक नहीं जाने दिया। भक्तों को यह कहकर लौटा दिया गया कि यहां पर कोई आयोजन नहीं हो रहा है। महंत परिवार ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। पंडित वाचस्पति तिवारी ने कहा कि जिस मुकदमे को आधार बनाकर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है वह मुकदमा मंदिर प्रशासन की देन है। यदि ऐसा ही था तो पहले ही परंपरा क्यों नहीं रोक दी गई?
विज्ञापन
मामले पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि महंत परिवार की प्रतिमा का विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले में मंदिर प्रशासन को भी नोटिस मिला है। जब तक इस मामले में कोई निर्णय नहीं हो जाता है, मंदिर प्रशासन किसी को भी अनुमति नहीं दे सकता है। हाईकोर्ट का निर्णय आने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन
