फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police got suspicious after seeing a tanker parked on the side of the ring road

Varanasi : रिंग रोड के किनारे खड़े टैंकर को देख पुलिस को हुआ शक, अवैध पेट्रोल कटिंग करते तीन लोग पकड़े गये

Mon, 30 Dec 2024 10:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2024 10:18 PM IST
सार

सड़क के किनारे खड़े टैंकर को देख पुलिस ने शक के आधार पर जैसे ही पूछा क्या कर रहे हो। पीछे मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा तो पता चला कि अवैध पेट्रोल की कटिंग कर रहे थे। पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि इसके पीछे पूरा गैंग काम कर रहा है।
                            

विज्ञापन
Police got suspicious after seeing a tanker parked on the side of the ring road
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हता थाना क्षेत्र के रज्जीपुर रिंग रोड फेज दो पर रविवार की रात पुलिस ने एक टैंकर को अवैध पेट्रोल कटिंग करते समय उस समय पकड़ा जब टैंकर का ड्राइवर सर्विस रोड के किनारे त्रिपाल नुमा एक मड़ये में छिपाकर पेट्रोल निकलवा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर से गाड़ी कोटवां पुलिस चौकी पर खड़ा कराके जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट दिया।  बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षक को इस मामले में जांच कर रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी  राजातालाब गुलाब चन्द, आनंद कुमार यादव, तथा क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने जांच पड़ताल किया तो मामला अवैध पेट्रोल कटिंग का निकला। मालूम हो कि रज्जीपुर रिंग रोड फेज  दो पर भरहरिया ग्राम के गणेश गुप्त थाना कपसेठी ने आधा विस्वा जमीन खरीदकर काफी समय से पेट्रोल और डीजल कटिंग का धंधा करता है। गणेश ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन दो से तीन टैंकर से 85 रुपए लीटर की दर से पेट्रोल खरीदकर 90 रुपए लीटर गाड़ी वालो को बेचते है।
विज्ञापन


 पुलिस ने इस मामले में टैंकर ड्राइवर धर्मराज यादव, खलासी मुन्ना चौहान, ग्राम बरजी थाना बड़ागांव, गणेश गुप्त ग्राम भरहरिया थाना कपसेठी के खिलाफ तथा पेट्रोल पंप मालिक फौजदार यादव जिला जौनपुर की भी संलिप्तता पायी गयी है। पूर्ति निरीक्षक राजातालाब जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर लोहता थाने में रविवार को 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed