फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR registered in three cases of harassment of women in varanasi

वाराणसी पुलिस का एक्शन: महिला प्रताड़ना के तीन मामलों में दर्ज हुई एफआईआर, जानें- क्या है पूरा मामला

Tue, 30 Jan 2024 06:25 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने तीन अलग- अलग महिला प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कहीं दहेज के लिए सात महीने में ही शादी टूटने की कगार पर पहुंची तो कहीं दहेज के लिए महिला को भूखे-प्यासे कमरे में बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Police FIR registered in three cases of harassment of women in varanasi
Police FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल में इस कदर प्रताड़ित किया गया कि सात माह में ही शादी टूटने की कगार पर आ गई। प्रकरण को लेकर न्यू लोको कॉलोनी, छित्तूपुर की प्रगति श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में कबीरचौरा के मूल निवासी और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16-बी स्थित ग्रीन रेजिडेंसी में रहने वाले राहुल प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज प्रकाश श्रीवास्तव, सताक्षी श्रीवास्तव और आकांक्षा रायजादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रगति श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह राहुल प्रकाश के साथ एक जून 2023 को हुआ था। उनके पिता ने उनकी शादी में लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुराल आने के कुछ समय बाद उन्हें मायके से पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये की एक कार मंगवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया। पहले तो उन्हें लगा कि पति और ससुराल के अन्य लोगों के रवैये में सुधार आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए विवश होकर उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के लिए ससुराल वालों ने इतना पीटा कि गर्भपात हो गया

दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पति और सास-ससुर ने इतना मारापीटा कि गर्भपात हो गया। प्रकरण को लेकर दया नगर, छित्तूपुर की रहने वाली रोशनी की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में भदऊं चुंगी, रेलवे क्वार्टर निवासी उसके पति सूरज, सास मुन्नी देवी ससुर संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रोशनी ने पुलिस को बताया कि सूरज से उसका विवाह 29 जून 2020 को हुआ था। शादी के बाद से ही मायके से बुलेट मोटरसाइकिल मंगवाने का दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर लगभग चार-पांच माह बाद उसे इस तरह से पीटा गया कि उसका गर्भपात हो गया। उसकी दवा न करा कर उसे मायके भेज दिया गया। 23 सितंबर 2021 को उस पर चाकू से वार कर उसे घर से भगा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ और तय किया गया कि उसे अब ससुराल में परेशान नहीं किया जाएगा। मगर, इधर उसके पति और सास-ससुर ने उसे फिर मारपीट कर मायके भेज दिया गया।

भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बड़ागांव थाने की पुलिस ने एक विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर उसके पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर गांव की रहने वाली ममता देवी के अनुसार, उसकी शादी भदोही के गोपीगंज में शिवकुमार के पुत्र आकाश गुप्ता के साथ लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर उसे भूखे-प्यासे कमरे में बंद करके रखा जाता था। पुलिस ने ममता की तहरीर पर पति आकाश, सास मंजू, जेठ सुरज, जेठानी सपना, ननद पुजा गुप्ता और पारिवारिक मित्र पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed