फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR Against Two people Including Sub-Inspector for Breaking into BHU Hostel and Attacking Students

UP Crime: बीएचयू छात्रावास में घुसकर दो छात्रों के साथ मारपीट के आरोपी दरोगा समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

Wed, 08 Apr 2026 02:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 02:21 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस ने एसआई समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आरोपी चाणक्य छात्रवास में धोखे से घुस गए और प्रशांत व उनके दोस्त हर्ष पर हथियार से हमला कर दिए।

विज्ञापन
Police FIR Against Two people Including Sub-Inspector for Breaking into BHU Hostel and Attacking Students
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चाणक्य छात्रावास में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने बीए-एलएलबी के छात्र प्रशांत राज की तहरीर पर आरोपी दरोगा मनोज कुमार निवासी कानपुर, मोहित कुमार और प्रशांत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


आरोप है कि तीनों आरोपी धोखे से चाणक्य छात्रावास में घुस गए और वहां मौजूद छात्र प्रशांत राज व दोस्त हर्ष पर हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी वारदात छात्रावास में लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हर्ष और प्रशांत कुमार चाणक्य छात्रावास के कमरा नंबर 72 में रूम पार्टनर हैं। दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। प्रशांत कुमार ने अपने भाई दरोगा मनोज कुमार को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा मनोज कुमार कानपुर के कलेक्टरगंज थाने में तैनात है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed