फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR against owner of Nilgiri Infracity for committing fraud by taking money for land

नीलगिरी इंफ्रासिटी के मालिक पर FIR: पैसे लेकर नहीं दी जमीन, सैन्य कर्मी ने कहा- 2015 में कराई थी बुकिंग

Sat, 21 Sep 2024 05:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

वाराणसी जिले की चेतगंज थाने की पुलिस ने नीलगिरी इंफ्रासिटी के मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है। सैन्य कर्मी ने आरोप लगाया कि उससे पैसे लेकर जमीन नहीं दी गई। 2015 में कराई उसने बुकिंग थी, लेकिन अब तक न जमीन मिली और न पैसे वापस मिले। 

विज्ञापन
Police FIR against owner of Nilgiri Infracity for committing fraud by taking money for land
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसे लेकर जमीन न देने के आरोप में नीलगिरी इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक विकास सिंह के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एक सैन्य कर्मी की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि नगालैंड में पोस्टिंग के दौरान 2015 में उन्होंने नीलगिरी इंफ्रॉसिटी से अपनी पत्नी अंजली देवी के नाम से पड़ाव में प्लॉट लेने के लिए तीन लाख रुपये देकर इकरारनामा कराया था। 
विज्ञापन


2018 तक उन्होंने आठ लाख 50 हजार रुपये और दिए। 2020 में जमीन रजिस्ट्री के लिए कहने पर कंपनी के एक कर्मचारी राजीव ने कहा कि पड़ाव में हमारे पास जमीन नहीं है। ब्याज के साथ पैसा लौटाने की बात पर राजीव ने कहा कि 90 दिन में मिल जाएगा। 100 दिन बीतने पर भी पैसा न मिलने पर राजीव ने कहा कि कंपनी के पास पैसा नहीं है। कंपनी रामनगर में जमीन दे देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी-मार्च 2021 आने पर राजीव ने रामनगर में प्लॉट दिखाया तो वह तैयार हो गए। राजीव ने दो माह का समय मांगा। दो महीने बाद वह आए तो उन्हें कहा गया कि बाबतपुर में जमीन मिलेगी, लेकिन 3-4 महीने का समय लगेगा। वह बाबतपुर में भी जमीन नहीं दे पाया। पता लगा कि कंपनी का मालिक विकास सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न जमीन मिली और न ही पैसे वापस मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed