फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police failed to control incidents of gold chain snatching in varanasi three incidents in 24 hours

वाराणसीः छिनैती की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम, आज फिर महिला से पिस्तौल सटाकर छीनी चेन, 24 घंटे में तीसरी वारदात

Wed, 09 Jun 2021 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 06:00 PM IST
सार

वाराणसी में चेन लुटेरों का आतंक इन दिनों चरम पर है। 24 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ चेन छिनैती की तीसरी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। अभी तक किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Police failed to control incidents of gold chain snatching in varanasi   three incidents in 24 hours
चेन छिनैती के बाद पिस्तौल लहरा कर भागे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  लगातार चेन छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। बाइक सवार बदमाश महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर चेन छिनैती की तीन घटनाओं के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बुधवार दोपहर नगवा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने पिस्तौल की दम पर 65 वर्षीय महिला से सोने की चेन छीन ली। लूट की घटना में लहराया गया पिस्टल सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वारदात को अंजाम देने के बाद चेन लुटेरे सामनेघाट से मलहिया होकर हाइवे की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर फैंटम के जवान पहुंचे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि यह कारनामा एक गैंग का है।  उन्हें जल्द गिरफ्तार किया  जाएगा। आरा विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रोफेसर स्व. रविन्द्र नाथ सिंह की पत्नी मीना सिंह  कृष्ण नगर लेन न. 7 में रहती हैं। बुधवार दोपहर वो लंका दवा लेने के लिए गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दवा लेकर जब वो लौट रही थीं तो घर के समीप पहुंचने पर पीछे से एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे। मीना सिंह को किसी का पता पूछने के बहाने रोका और सीधे पिस्तौल सटा दिया।  इसके बाद गले से चेन निकलवा लिया। फिर पिस्तौल लहराते हुए भाग निकले। कॉलोनी के लोगों का आरोप हैं कि सप्ताह भर के भीतर यह दूसरी लूट की वारदात हुई है।

इससे पहले मंगलवार रात लंका थाना क्षेत्र के महामनापुरी कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही इंद्रावती देवी के गले से झपटा मारकर बाइक सवारे बदमाशों ने चेन छीन लिया था। महामनापुरी कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप हैं कि ठीक ढंग से पुलिस गश्त नहीं होने के कारण लगातार चेन और मोबाइल लूट की वारदातें हो रही हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में भेलूपुर और लंका थाना क्षेत्र में चेन लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। लेकिन इन मामलों में पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हुई है। वहीं लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में घटनाएं कैद होने के बाद भी पुलिस की नाकामी जारी है। जिले में चेन स्नेचिंग की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने अधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। बीते एक के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दर्जन से ज्यादा चेन छिनैती की घटनाएं हुई हैं। इनमें से पुलिस इक्क-दुक्का मामलों में ही बदमाशों को दबोच सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed