फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police encounter in varanasi and wanted criminal arrested

बनारसः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को गोली मार कर था फरार

Thu, 06 Dec 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 06 Dec 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Police encounter in varanasi and wanted criminal arrested
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : amar ujala
वाराणसी के दालमंडी के व्यापारी सैयद शारिक हसन की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश शेख सलीम फाटक निवासी शाहनवाज उर्फ भंटू को मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस ने बुधवार की देर शाम फुलवरिया रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार किया। भंटू के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, पांच कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


भंटू से देर रात तक उसके अन्य अपराधी साथियों के बारे में कैंट थाने में जानकारी जुटाई जा रही थी। उस पर चौक और लक्सा थाने में लूट, रंगदारी सहित अन्य आरोपों में सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो दिसंबर की रात चेतगंज थाना अंतर्गत शेख सलीम फाटक क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी शारिक को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि भंटू ने शारिक को गोली मारी थी। शारिक के बड़े भाई गुड्डन ने भंटू के खिलाफ चेतगंज थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। भंटू की तलाश में चेतगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस और मुखबिर की मदद से भंटू के फुलवरिया क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ फुलवरिया रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे। बाइक सवार भंटू पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर भागना चाहा लेकिन गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई के लिए भंटू को कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

वर्चस्व की लड़ाई में अमन पर किया था फायरिंग

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में भंटू ने बताया कि वो दालमंडी के व्यापारियों से हफ्ता और महीना वसूलता है। दालमंडी क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए उसके और इनामी बदमाश अमन के बीच तनातनी अरसे से जारी है।

भंटू ने बताया कि दो दिसंबर की रात शेख सलीम फाटक क्षेत्र में वो मौजूद था, इसी दौरान अमन अपने साथियों के साथ आता दिखा। अमन ने उसे देख पिस्टल निकाली, इससे पहले ही उसने फायरिंग कर दी। दुर्भाग्यवश गोली मौके से गुजर रहे शारिक को जा लगी। शारिक से उसकी कोई रंजिश नहीं थी।

शारिक को गोली लगते ही वो और अमन मौके से भाग निकले। मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलने पर वो अपने करीबियों के यहां छुप कर रहा था। फुलवरिया की ओर से आ रहा था इसी बीच मुखबिरी पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed