फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police disclose double murder in sarnath and two accused arrest

सारनाथ में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार 

Sat, 12 May 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 12 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
Police disclose double murder in sarnath and two accused arrest
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बनारस में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर .32 बोर की दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद की। सारनाथ थाना अंतर्गत रजनहिया स्थित शराब ठेके के पास चखना बेचने वाले पूर्व प्रधान बसंता यादव और उसके भतीजे राजेश यादव की हत्या का शनिवार को एसएसपी ने खुलासा किया।
विज्ञापन


एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में हासिमपुर के नीरज रावत और रामदत्तपुर के आशीष राजभर को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने .32 बोर की दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रमदत्तपुर निवासी चार बदमाश पंकज भारती, प्रिंस शर्मा, बाबू राजभर और राजू धरकार वांछित हैं। चारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है।

नगद पुरस्कार दिया

Police disclose double murder in sarnath and two accused arrest
पुरस्कार देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 3 मई की रात 8:30 बजे के लगभग रजनहिया स्थित ठेके पर नीरज और आशीष शराब खरीदी। इसके बाद चखना खरीदने के दौरान रुपये कम कराने को लेकर बसंता से दोनों की कहासुनी हो गई। इसे लेकर बसंता, उसके भतीजे राजेश और अन्य ने नीरज व आशीष की पिटाई कर दी।

इससे गुस्साए नीरज और आशीष अपने दोस्तों के पास गए और बदला लेने की बात कही। रात 10:30 बजे के लगभग तीन बाइक से सभी छह आरोपी आए और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। जिसमें बसंता और राजेश की मौत हो गई थी।

एसएसपी ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, सारनाथ थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह और एसआई राकेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed