फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police crackdown on auto and e-rickshaw drivers, police campaign in many areas in varansi

वाराणसी : ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर दिखी पुलिस की सख्ती, कई इलाकों में पुलिस ने चलाया अभियान

Thu, 22 Apr 2021 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police crackdown on auto and e-rickshaw drivers, police campaign in many areas in varansi
वाराणसी में बृहस्पतिवार को कैंट बस स्टैंड के बाहर आटो रिक्शा पर दो सवारी से ज्यादा बैठाने पर चालान करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर सवारी ले जाने संबंधी समाचार बृहस्पतिवार को 'अमर उजाला' में प्रकाशित हुआ तो पुलिस हरकत में दिखी। कैंट स्टेशन, मैदागिन, कचहरी सहित शहर के अन्य इलाकों में पुलिस ने अभियान चलाकर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनके चालान काटे गए। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बावजूद लापरवाही जारी है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रत्येक शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक जिले में बंदी का भी निर्णय लिया गया है। बावजूद संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। वहीं, शहर के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बाहर से आने वाले यात्रियों को ऑटो और ई-रिक्शा में भरा जा रहा है। संक्रमण की परवाह न कर चालक सवारी ढो रहे हैं। कई इलाकों में अफसरों के निर्देश के बाद भी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने नियमों का पालन नहीं किया।

विज्ञापन

Police crackdown on auto and e-rickshaw drivers, police campaign in many areas in varansi
वाराणसी में बृहस्पतिवार को कैंट बस स्टैंड के बाहर आटो रिक्शा पर दो सवारी से ज्यादा बैठाने पर पुलिस चालान कर रही है वहीं सरकारी बस में सामाजिक दूरी का नहीं किया जा रहा पालन। - फोटो : अमर उजाला

ज्यादा सवारियां होंगी तो करेंगे कार्रवाई
मैदागिन चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस कर्मियों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि हम तभी कार्रवाई करेंगे जब ऑटो में चालक सहित चार लोगों से ज्यादा लोग सवार होंगे। बाकी, कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए हमें नहीं कहा गया है।
 
बसों में नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कैंट रोडवेज से सवारी लेकर निकल रही बसों का गजब हाल था। यात्री ठूसे हुए थे, न सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया जा रहा था और न ही कोरोना गाइडलाइन को लेकर कोई चिंतित था। कुछ यात्री बिना मास्क नजर आए। खास बात यह है कि वह खांस भी रहे थे। रोडवेज के अधिकारी, कंडक्टर और परिचालक को भी नियम के पालन से कोई सरोकार नहीं दिखा। ऐसी हालत में कोरोना संक्रमण की चेन कैसे टूटेगी, यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed